इस स्वर्गीय नेता के बेटे पहुंचे विद्या बालन के घर उनसे मिलने

ख़बरों की माने तो विद्या, एनटीआर पर बन रही बायोपिक में एनटीआर की पत्नी का रोल अदा कर रही है. इस फिल्म का निर्देशन कृष जगार्लामुडी करने वाले है.

Neha Singh

Wed Jul 04 2018, 17:02:39 617 views
विद्या बालन इनदिनों सातवें आसमान पर हैं. एक तरफ उनकी फिल्म 'तुम्हारी सुल्लू' के कारण उन्हें काफी पसंद किया गया हैं. तो वही हाल में ही उन्हें एक बड़ा सरप्राइज़ मिला. जी हां , विद्या इनदिनों अपनी आने वाली फिल्मों के लिए कुछ स्क्रिप्ट रीडिंग कर रही थी तब उनके घर में एक ऐसे शख्स ने दरवाज़ा खटखटाया जिसे देखकर 'परिणीता' विद्या का ख़ुशी का ठिकाना नहीं था. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि स्वर्गिय एनटीआर के बेटे बालकृष्ण थे, जो साउथ के बड़े स्टार है. 

ख़बरों की माने तो विद्या, एनटीआर पर बन रही बायोपिक में एनटीआर की पत्नी का रोल अदा कर रही है. इस फिल्म का निर्देशन कृष जगार्लामुडी करने वाले है. फिल्म हिंदी में नहीं बल्कि तेलुगु में बनेगी. इस फिल्म में एनटीआर का रोल उनके बेटे बालकृष्ण निभा रहे है. इस वजह से वो मुंबई में विद्या से मिलने उनके घर तक आ पहुंचे थे. इतना ही नहीं स्पॉटबॉय. इ को मिली खबर के अनुसार बालकृष्ण को विद्या की हां का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था. जिसके लिए वो इतने दूर से सिर्फ विद्या की हां सुनने के लिए आये थे. उनको पूरा भरोसा था कि विद्या उनके माँ के किरदार के लिए एक दम परफेक्ट फिट बैठती है. विद्या ने आखिरकार इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. वहीं, विद्या फिल्म के लिए अपनी आवाज़ में डब करने वाली है. फिल्म में वो तेलुगु बोलती नजर आएंगी.  

इतना ही नहीं विद्या के घर सुपरस्टार बालकृष्णा को देखकर काफी भीड़ जमा हो गयी थी. उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए फैंस ने काफी धक्का मुक्का किया.  

RELATED NEWS