कैटरीना कैफ ने दिया चौकाने वाला बयान, कहा सेम सेक्स रिलेशनशिप के लिए इस अभिनेत्री को चुनेंगी

कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर उन्हें किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहने का मौका मिले तो वह इस अभिनेत्री के साथ रहना चाहेंगी. पढ़ें पूरी खबर

Tanya Arora

Sat Jun 01 2019, 14:44:41 3078 views

कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नज़र आने वाली हैं. इन-दिनों फिल्म की पूरी कास्ट जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है. कैटरीना कैफ ने भारत के इंटरव्यूज के दौरान अपनी निज़ी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुडी कई सारे खुलासे किए. हाल ही में zoom के चैट शो ‘बाई इनवाइट ओनली’ में मेहमान बनकर पहुंची थी. इस शो पर कैटरीना कैफ ने अपनी जिंदगी से जुडी कई दिलचस्प बाते बताई, लेकिन इसके साथ ही इस अभिनेत्री ने ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को होश उड़ा दिए. 

इस शो के दौरान जब कैटरीना से यह सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें सेम सेक्स में किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना हो तो वो किसे चुनेंगी. तो इस पर कैटरीना ने बिना सेकंड गवाएं रणबीर कपूर की कज़िन बहन करीना कपूर खान का नाम लिया. रणबीर से भले ही आज इस अभिनेत्री का रिश्ता ख़त्म हो गया हो लेकिन कैटरीना अक्सर करीना कपूर खान की तारीफ़ करते हुए नज़र आती हैं. यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने जाहिर की अपनी इच्छा, कहा दीपिका पादुकोण के इस रोल को निभाना चाहती हूं


हम आपको बता दे कि जब कैटरीना कैफ रणबीर कपूर को डेट कर रही थी तो उसी दौरान करण जौहर के शो पर करीना कपूर खान ने भी कैटरीना कैफ को अपनी भाभी बुलाया था. बेबो को भी कैटरीना और रणबीर की जोड़ी बहुत ही पसंद थी. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी से शुरू हुई लव स्टोरी का जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान अंत हो गया. हालांकि रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की असल वजह किसी को नही पता. यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियों

एक लंबे समय के बाद कैटरीना कैफ ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बातचीत करते हुए कहा, “जिंदगी में दोबारा से खुद को आगे बढ़ाने के लिए ब्रेक लेना ज़रूरी था. मेरे साथ जो कुछ भी हुआ उसे जानने और महसूस करने के लिए मैं सिर्फ अपने हिस्से की जिम्मेदारी ले सकती थी. मैं चीजों को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी कर सकती थी वो मैंने स्वीकार किया. जिन-जिन हिस्सों के लिए मैं ज़िम्मेदार नहीं हूं, वह मेरी समस्या नही हैं. मेरी मां ने हमेशा मुझे एक बात कही जिसने मेरे ऊपर गहरा असर डाला. वह मुझसे कहती हैं कि कई ऐसी लड़कियां है जो इस तरह की परेशानियों से गुज़रती है. हमें हमेशा ऐसा लगता है कि हम अकेले ऐसे हैं जिसे ये समस्या हो रही हैं, लेकिन ऐसा नही है.

Image Sources: Instagram/therealkareenakapoorkhan/katrinakaif/ranbir_katrina_4ever

RELATED NEWS