दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन हो गया. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गीतांजलि मांडवा में बड़े बेटे अक्षय के साथ अपने फॉर्म हाउस में रहती थीं. शनिवार रात को गीतांजलि को कुछ तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अलीबाग सिविल हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
गीतांजलि पिछले वर्ष विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं. विनोद खन्ना ने 1971 में गीतांजलि से शादी की थी. वर्ष 1985 में दोनों का तलाक हो गया. उसके बाद विनोद खन्ना ने कविता से शादी की.
खबर के मुताबिक अपने करियर के मुकाम पर रहते हुए जब विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर ओशो के भक्त बन गए तब उनकी पत्नी उनसे काफी खफा हो गई थी. जिसके बाद से इनके बीच दूरियां आ गई. अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना गीतांजलि के बेटे हैं.
आईएएनएस से इनपुट लेकर
Image Source:- Ibtimes,peepingmoon