ऋषि कपूर आजकल फिल्मों में कम और विवादों में ज्यादा उलझते दिखाई देते हैं. ऐसे में एक बार फिर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को ऐसा झाड़ा की अब वो इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल एक फैन ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ को देख ऐसा ट्वीट किया कि पापा ऋषि कपूर नाराज हो गए. बस फिर किया था उन्होंने इस फैन को जमकर झाड़ लगा दी. लेकिन ऋषि कपूर का ये बर्ताव कॉमेडियन अदिति मित्तल को पसंद नहीं आया और उन्होंने भी ऋषि के व्यवहार की आलोचना की.
संजू का ट्रेलर देखने के बाद फैन ने ट्वीट किया और लिखा कि संजू का नया ट्रेलर देखकर हैरान हूं. ये उनकी इमेज को सुधारने की बेहतरीन कोशिश है. वो एक अपराधी थे जो शहर में विस्फोट कराने में शामिल थे. इस ट्वीट को देख ऋषि कपूर बेहद ही नाराज हो गए उन्होंने लिखा ‘तुम सिनेमा के बारे में क्या जानते हो, हम एंटरटेनमेंट बिजनेस में हैं, किसी की इमेज को नहीं सुधारते. तुम्हारे जैसे लोग इसे देखने के लायक नहीं हो.
Action and Reaction. pic.twitter.com/rCLGd2lnKs
— Angoor Stark 🍇 (@ladywithflaws) May 31, 2018
जिसके बाद कॉमेडियन अदिति मित्तल ने ऋषि कपूर के इस व्यवहार की अलोचना की है. उन्होंने लिखा कि ऋषि ऑनलाइन पर लोगों को गालियां देते रहते हैं. जिसके बाद भी हर न्यूज और एंटरटेनमेंट पोर्टल उनकी फिल्म और इंटरव्यू कवर करता है क्या ये व्यवहार नॉर्मल हैं.
Rishi Kapoor keeps abusing people online, and every news and entertainment portal keeps covering his movies and interviews as if this kind of behaviour is NORMAL. https://t.co/HXUv3L1eIG
— hot takes 4 koolkidz (@awryaditi) May 31, 2018
ऐसे में देखना होगा की अब ऋषि इसपर किया जवाब देते हैं.