चाय पी लो आंटी को भला कौन नहीं जानता. इंस्टाग्राम पर सोमवती नाम की महिला के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें वो अक्सर चाय पीते हुए नज़र आती हैं और वीडियो के दौरान वो सभी को चाय पीने के लिए कहती हैं. चाय के साथ-साथ सोमवती ने अन्य चीज़ों को खाते हुए भी वीडियो शेयर किया है. इनके फनी वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं और इनकी फैन फॉलोविंग भी बढ़ गयी है. कई लोग हैं उनकी नक़ल करते हुए अपने वीडियो बना रहे हैं और अब चाय पी लो आंटी की फैन लिस्ट में टीवी की नागिन अनीता हसंदानी का नाम भी शामिल हो गया है.
अनीता, चाय पी लो आंटी की नक़ल करती हुई नज़र आ रहीं हैं एक वीडियो में. बस फर्क बस इतना है कि वो चाय के बदले वाइन पी रहीं हैं. अनीता के पति रोहित रेड्डी ने उनका वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “पागल औरत, इन्होने चाय पी लो आंटी को पहली बार देखा”.
रोहित रेड्डी का इंस्टा स्टोरी
लगता है अनीता, सोमवती की एक्टिंग करना खूब एन्जॉय कर रहीं हैं और इनकी वीडियो देख यक़ीनन आपकी हंसी छूट जाएगी.