Video: दोस्तों संग तौलिए में डांस कर रही थी टीवी की ये बहु... तभी हो गया ऐसा हादसा

महज 3 घंटे के भीतर ही डेढ़ लाख के करीब व्यूज मिल चुके इस वीडियो को शूट करते वक़्त एक गड़बड़ हो गई.

Harshvardhan Pathak

Tue Mar 20 2018, 15:27:13 1042 views
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसका फायदा सिर्फ आम ही नहीं बल्कि खास लोग भी उठाना चाहते हैं. इसलिए बॉलीवुड के साथ टीवी के तमाम सितारें भी अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके बज्ज बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही कुछ करने चली थी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य भी. लेकिन उनकी ये कोशिश मुसीबत बन गयी. श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसे महज 3 घंटे के भीतर ही डेढ़ लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन इस वीडियो को शूट करते वक़्त एक गड़बड़ हो गई और उनकी आंख में चोट लग गई. 

रानी मुखर्जी और प्रीति ज़िंटा की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' के फेमस गाने 'पिया पिया ओ पिया पिया' पर श्रद्धा भी अपनी दोस्तों के साथ तौलिया पहन कर डांस करने चल पड़ी. लेकिन बिना प्रैक्टिस के इस डांस में काफी गड़बड़ी हो गई. एक साथ डांस स्टेप मैच करने के चक्कर में श्रद्धा को चोट लग गई. आप भी देखिए ये वीडियो.


श्रद्धा ने कई टीवी शो में अहम् किरदार निभाए हैं. फिलहाल वो टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में प्रीतो अरोड़ा का किरदार निभा रही हैं. उनका ये शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. 

RELATED NEWS