हिट या फ्लॉप: कौन बनेगा करोड़पति, इश्क सुभानअल्लाह, तारक मेहता का उल्टा चश्मा या कुंडली भाग्य?

टीवी की दुनिया से हम पूरे हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड लेकर तैयार हैं... कुछ टीवी शो ने फिर से टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई तो कुछ इस लिस्ट से बाहर हो गए.

Neha Singh

Fri Sep 14 2018, 19:53:42 1316 views

अपने प्रीमियर के पहले हफ्ते में ही अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. शो की फैन फॉलोविंग खूब है और इस हफ्ते (1 से 7 सितंबर) शो नंबर 7 की पोजीशन पर रहा. देखना होगा आने वाले समय में शो ऊपर आता है या नहीं. इश्क सुभानअल्लाह जिसकी रेटिंग में पिछले दो हफ्ते में गिरावट आई उसे इस हफ्ते 8वां पोजीशन मिला है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था लेकिन इस हफ्ते इसकी रेटिंग गिर गयी है और शो नंबर 3 से नंबर 5 पर आ गया है. नंबर तीन इस हफ्ते कुंडली भाग्य को मिला है और नंबर 4, कुमकुम भाग्य को.



एकता कपूर का शो नागिन 3 हमेशा की तरह अपनी जगह पर कायम है. इस लिस्ट में हर शो ऊपर निचे होते रहता है लेकिन नागिन 3 अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं है. शो अभी भी नंबर 1 पर है. वहीं दूसरे नंबर पर कई हफ़्तों से ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी जगह बनाई रखी है.

RELATED NEWS