टीवी पर वापसी से लेकर अपने पहले क्रश पर बात की देवोलीना भट्टाचार्य ने

टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहु का किरदार निभा कर फेमस ही टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों भले ही छोटे परदे पर ना नजर आ रही हो. लेकिन देवोलीना भट्टाचार्य की माने तो वो जल्द ही टीवी पर नजर आ सकती है.

Neeki Singh and Harshvardhan Pathak

Fri Aug 24 2018, 15:33:24 4304 views

टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहु का किरदार निभा कर फेमस ही टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों भले ही छोटे परदे पर ना नजर आ रही हो. लेकिन देवोलीना भट्टाचार्य की माने तो वो जल्द ही टीवी पर नजर आ सकती है. कुछ दिन पहले ही देवोलीना ने अपना जन्मदिन मनाया. स्पॉटबॉय से खास बातचीत में देवोलीना ने खुले दिल दे बात की.


आप दोबारा स्क्रीन पर कब वपास आ रही हैं?

बहुत जल्द, Keeping my fingers crossed.

 

सोशल मीडिया की पोस्ट बताती है कि आप गोपी बहु की इमेज से बाहर निकलने की कोशिश में हैं

मैं सोशल मीडिया पर हमेशा देवोलीना रहने की कोशिश की हैं. गोपी मेरे दिल के बेहद करीब है लेकिन मैं रियल लाइफ में वैसी नहीं हूं. देवोलीना अलग है.


तो देवोलीना रियल लाइफ में कैसी हैं?

देवोलीना असल जिंदगी में काफी खुश मिजाज इंसान है.  मैं अपने रिश्ते को लेकर सच्ची हूं. अपने काम के प्रति जिम्मेदार, जानवरों से प्यार करती हूं, नए जगह को एक्सप्लोर करना पसंद है और आखिर में थोड़ी शरारती लेकिन एक जिम्मेदार बेटी हूं.

क्या लोग अब भी आपको गोपी बहु कहकर बुलाते हैं?

हां वो कहते हैं, लेकिन मैं खुश हूं की लोग मुझे देवोलीना के नाम से भी जानते हैं.


आप रियलिटी शोज से दूर क्यों रहती हो?

ऐसा नहीं है, मैं हर तरह के काम के लिए ओपन हूं. आप मुझ्हे भविष्य में ऐसा कुछ करते हुए देख सकते हैं.

 

क्या आप हमेशा सिंगल रही है?

किसने कहा आपसे? मैं अपने काम के साथ कमिटेड हूं (हंसते हुए).


आप किस उम्र से डेट कर रही है?

नहीं बता सकती.

 

आपका पहला क्रश?

नेचर मेरा पहला क्रश है. भगवान की बनाई खूबसूरत जगहों को देख मेरे दिल खो जाता है.

 

किस बॉलीवुड एक्टर के साथ आप काम करना चाहती हैं?

रणवीर सिंह. 

देवोलीना की लाइफ किसके बिना अधूरी हैं?

मेरी मां के.

RELATED NEWS