दिया मिर्जा का दावा- बेहद शर्मीले हैं 'महादेव' मोहित रैना

दीया मिर्जा का कहना है कि अब तक उन्होंने जितने भी कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें से अभिनेता मोहित रैना सबसे ज्यादा शर्मीले हैं. दीया जल्द ही आगामी वेब शो 'काफिर' में मोहित के साथ नजर आएंगी

2970 Reads |  

दिया मिर्जा का दावा- बेहद शर्मीले हैं 'महादेव' मोहित रैना

अभिनेत्री दीया मिर्जा का कहना है कि अब तक उन्होंने जितने भी कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें से अभिनेता मोहित रैना सबसे ज्यादा शर्मीले हैं. दीया जल्द ही आगामी वेब शो 'काफिर' में मोहित के साथ नजर आएंगी. दीया ने एक बयान में कहा, "अब तक मैंने जितने कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें मोहित बेहद सबसे ज्यादा शर्मीले हैं. उन्हें घुलने-मिलने में 15 दिन लग गए. यहां तक कि उन्होंने उस छोटी बच्ची से भी ज्यादा समय लिया जो शो में मेरी बेटी के किरदार में है."

दीया फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के अभिनेता को शर्मीला होने के साथ ही शरारती भी मानती हैं.  उन्होंने कहा, "कहा जाता है कि शांत रहने वाले बच्चे सबसे ज्यादा शरारती होते हैं और वह बिल्कुल वैसे ही हैं. उनके साथ काम करना बेहद मजेदार है." यह भी पढ़ें: शिद्दत: मोहित रैना करेंगे डायना पेंटी संग रोमांस, दिखेगी सनी कौशल और राधिका मदान की ज़बरदस्त केमिस्ट्री

शो को हिमाचल प्रदेश और मुंबई में फिल्माया गया है. सोनम नायर निर्देशित 'काफिर' 15 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर प्रसारित होगा.  यह भी पढ़ें: Shocking! 'महादेव' मोहित रैना से अपने रिश्ते पर मौनी रॉय ने कहा- हम दोनों तो दोस्त भी नहीं हैं


Image Credit: Dia Mirza Instagram

Advertisement