Omg! शादी के एक दिन पहले तक प्रियंका चोपड़ा करेंगी फिल्म की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा जो अपनी शादी की तैयारियों में बेहद बीजी हैं वो साथ-साथ अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी कर रहीं हैं. अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी रचाने जा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग करेंगी.

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बस कुछ ही
दिन में हमेशा के लिए विदशी मुंडे निक जोनास की हो जायेंगी. प्रियंका और निक,
जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे. दोनों की शादी साल की बड़ी शादियों में
से एक है और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग इस शादी पर अपनी नजरें बनाए
हुए हैं. ख़बरों की माने तो हिन्दू धर्म के साथ-साथ दोनों इसाई धर्म से भी शादी
करेंगे. प्रियंका चोपड़ा जो अपनी शादी की तैयारियों में बेहद बीजी हैं वो साथ-साथ
अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी कर रहीं हैं.
अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी रचाने जा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग करेंगी. रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आईएएनएस से कहा, "प्रियंका अद्भुत हैं. वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी. मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है." यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के संगीत सेरेमनी में ये कोरियोग्राफर सिखाएगा डांस
कपूर 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म बाजार के लिए पणजी में मौजूद हैं. उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं. वर्तमान में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है. यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से शादी के पहले हुआ बड़ा खुलासा, 13 साल की उम्र से निक जोनस को है ये बीमारी
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका और निक
की शादी में जोधपुर जाएंगे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,
"मैं इन सब चीजों के बारे में पहले की बजाय
इनके होने के बाद बात करूंगा." इन दिनों फिल्म की टीम पुरानी दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं. यहां उमैद भवन पैलेस में प्रियंका और निक की शादी की तैयारियों जोरो-शोरों
से चल रही हैं. यह भी पढ़ें: शुरू हो चुकी हैं प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां? मधु चोपड़ा पहुंची जोधपुर
आईएएनएस से इनपुट लेकर