बियोन्से के गाने पर सेक्सी डांस करती नज़र दिशा पटानी, कुछ ही घंटों में वायरल हुआ वीडियो
इस बात में कोई दो राय नहीं है की दिशा बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स में से एक हैं. कई बार वो अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं
बॉलीवुड की क्यूट और
प्यारी एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और अपने डांस
वीडियोज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. दिशा बॉलीवुड में बस 2 ही फिल्में
पुरानी हैं लेकिन इन्हें चाहने वाले लाखों लोग हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है
की दिशा बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स में से एक हैं. कई बार वो अपने डांस वीडियो को
सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं और उन्हें खूब पसंद भी किया गया है. और अब
दिशा ने हॉलीवुड सेंसेशन बियॉन्से के पॉपुलर गाने Beychella पर डांस कर सबको एक बार
फिर अपना दीवाना बना लिया है.
दिशा ने अपने इस नए डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक तरफ बियोन्से और दूसरी तरफ दिशा डांस करती दिख रही हैं और यकीन मानिए इस वीडियो से साफ है कि दिशा पटानी किसी इंटरनेशनल स्टार से कम नहीं हैं. दिशा बियॉन्से के स्टेप्स को हू-ब-हू फॉलो करतीं दिखाई दे रही हैं. देखिए वीडियो.
एक दिन पहले शेयर किए
गए इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. बता दें बियॉन्से को दिशा अपनी आइडल
मानती हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया कि वह लंबे वक्त से अपने आइडल को
ट्रिब्यूट देना चाहती थीं.