कान फिल्म फेस्टिवल में एक जैसी ड्रेस पहने नजर आई सोनम और हुमा
कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम और हुमा की ना केवल ड्रेस एक जैसी थी बल्कि दोनों मेकअप और लुक भी एक जैसा था. दोनों की तस्वीरें देख आप ही फैसला करें कौन है बेहतर?
कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर से
लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक का जलवा देखने को मिल रहा हैं. शादी के बाद कान पहुंची
सोनम का इंतजार हर किसी को था. हालांकि रैंप पर उतरी सोनम की ड्रेस को इतना ज्यादा
पसंद नहीं किया गया. लेकिन अब सोनम का एक नया लुक सामने आया है. जिसमे वो क्रिसमस कैंडी
जैसी दिखाई दे रही हैं. दरअसल सोनम ने रेड एंड वाईट कलर के लाइनिंग वाली ड्रेस
पहनी. जिसमे उनकी ख़ूबसूरती देखते ही बन रही थी.
लेकिन कान पर एक गजब का को-इंसिडेंट देखने को मिला. सोनम की तरह हुमा ने भी क्रिसमस कैंडी ड्रेस पहनी. हालांकि हुमा ने जम्प शूट पहन रखा था.
सोनम और हुमा दोनों का लुक बेहद ही सिंपल था दोनों ने ही कम मेकअप कर रखा था लेकिन इस ड्रेस में इनकी ख़ूबसूरती देखते ही बन रही थी.
सोनम शादी के बाद
रैंप पहुंची है ऐसे में आनेवाले समय में उन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी.